पाठ 6
पार नजर के
जयंत विष्णु नार्लिकर
उद्देश्य
1. विद्यार्थियों अंतरिक्ष की दुनिया में रुचि लेंगे ।
2. विद्यार्थी मौसम परिवर्तन के कारण व दुष्प्रभावों को जानने की कोशिश करेंगे ।
4. विद्यार्थी साहित्य की गद्य विधा को समझेंगे ।
5. विद्यार्थी पाठ पढऩे के पश्चात अभ्यास के प्रश्नों को हल करने मे ं सक्षम होंगे ।
1. छोटू का परिवार कहाँ रहता था?�उत्तर:- छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर बने भूमिगत घरों में रहता था।
2. छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।�उत्तर:- छोटू या किसी आम आदमी को सुरंग में जाने की इजाजत नहीं थी क्योंकि उस सुरंग से जमीन पर जाने का रास्ता था, आम आदमी को इस रास्ते से जाने की मनाही थी।
3. कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?�उत्तर:- कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने देखा सबलोग मंगल पर उतरे यान से परेशान थे। सब लोग स्क्रीन पर दिखाई दे रही अंतरिक्ष यान की इस हरकत को ध्यान से देख रहे थे तब छोटू का सारा ध्यान था कॉन्सोल पैनेल पर था। एक लाल बटन उसे आकर्षित कर रहा था। अपनी इच्छा को वह रोक नहीं पाया और उसने बटन दबा दिया।
4. इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो।�उत्तर:- मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे वातावरण में परिवर्तन आने लगा। सूरज में परिवर्तन होते ही वहाँ का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया। प्रकृति के बदले हुए रूप का सामना करने में वहाँ के पशु-पक्षी, पेड़-पौधे अन्य जीव अक्षम साबित हुए। एक के बाद एक सब मरने लगे।
5. कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?�उत्तर:- मंगल की मिट्टी के विभिन नमूने इकट्ठे करने के लिए कहानी में अंतरिक्ष यान को नेशनल एअरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने भेजा था, क्योंकि पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल इस बात का पता करना चाहते थे कि क्या मंगल ग्रह पर भी पृथ्वी की ही तरह जीव सृष्टि का अस्तित्व है।
गृहकार्य
1 मंगल ग्रह वासी अपने अस्तित्व को क्यों छुपाए रखना चाहते थे?
2.किसकी सहायता से छोटू के पापा जमीन के ऊपर चलते थे?
3.नियंत्रण केंद्र द्वारा खतरे की सूचना दिए जाने पर क्या हुआ?
4.मंगल ग्रह वासियों की पूरी कॉलोनी कहां बसी हुई थी?
5.सूरज में परिवर्तन होने का मंगल ग्रह वासियों पर क्या प्रभाव पड़ा?
6.यंत्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए। किस की आवश्यकता पड़ती है?