1 of 24

गिल्लू

द्वारा:

मोहम्मद खाजा मोईनुद्दीन

जवाहर नवोदया विद्यालय , पालेर , खम्मम -५०७१५७

2 of 24

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

महादेवी वर्मा

१९०७ – १९८७

3 of 24

गिल्लू- (महादेवी वर्मा)

  • सोनजुही में आज एक पीली कली लगी है। इसे देखकर अनायास ही उस छोटे जीव का स्मरण हो आया, जो इस लता की सघन हरीतिमा में छिपकर बैठता था और फिर मेरे निकट पहुँचते ही कंधे पर कूदकर मुझे चौंका देता था। तब मुझे कली की खोज रहती थी, पर आज उस लघुप्राण की खोज है। परंतु वह तो अब तक इस सोनजुही की जड़ में मिट्टी होकर मिल गया होगा। कौन जाने स्वर्णिम कली के बहाने वही मुझे चौंकाने ऊपर आ गया हो!

शब्दार्थ :

  • सोनजुही - जूही (पुष्प) का एक प्रकार जो पीला होता है
  • अनायास - अचानक
  • हरीतिमा - हरियाली
  • लघुप्राण - छोटा जीव

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

4 of 24

  • अचानक एक दिन सवेरे कमरे से बरामदे में आकर मैंने देखा, दो कौवे एक गमले के चारों ओर चोंचों से छूआ-छुऔवल जैसा खेल खेल रहे हैं। यह काकभुशुंडि भी विचित्र पक्षी है-एक साथ समादरित अनादरित, अति सम्मानित अति अवमानित।

शब्दार्थ :

  • छूआ-छुऔवल - चुपके से छूकर छुप जाना और फिर छूना
  • समादरित - विशेष आदर
  • अनादरित - आदर का अभाव, तिरस्कार

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

5 of 24

  • हमारे बेचारे पुरखे न गरुड़ के रूप में आ सकते हैं, न मयूर के, न हंस के। उन्हें पितरपक्ष में हमसे कुछ पाने के लिए काक बनकर ही अवतीर्ण होना पड़ता है। इतना ही नहीं हमारे दूरस्थ प्रियजनों को भी अपने आने का मधु संदेश इनके कर्कश स्वर में ही देना पड़ता है। दूसरी ओर हम कौवा और काँव-काँव करने को अवमानना के अर्थ में ही प्रयुक्त करते हैं।

शब्दार्थ :

  • अवतीर्ण - प्रकट
  • कर्कश - कटु, कानों को न भाने वाली

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

6 of 24

  • मेरे काकपुराण के विवेचन में अचानक बाधा आ पड़ी, क्योंकि गमले और दीवार की संधि में छिपे एक छोटे-से जीव पर मेरी दृष्टि रफ़क गई। निकट जाकर देखा, गिलहरी का छोटा-सा बच्चा है जो संभवतः घोंसले से गिर पड़ा है और अब कौवे जिसमें सुलभ आहार खोज रहे हैं। काकद्वय की चोंचों के दो घाव उस लघुप्राण के लिए बहुत थे, अतः वह निश्चेष्ट-सा गमले से चिपटा पड़ा था।

शब्दार्थ :

  • काकद्वय - दो कौए
  • निश्चेष्ट - बिना किसी हरकत के

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

7 of 24

  • सबने कहा, कौवे की चोंच का घाव लगने के बाद यह बच नहीं सकता, अतः इसे ऐसे ही रहने दिया जाए। परंतु मन नहीं माना-उसे हौले से उठाकर अपने कमरे में लाई, फिर रफ़ई से रक्त पोंछकर घावों पर पेंसिलिन का मरहम लगाया। रफ़ई की पतली बत्ती दूध से भिगोकर जैसे-जैसे उसके नन्हे से मुँह में लगाई पर मुँह खुल न सका और दूध की बूँदें दोनों ओर ढुलक गईं।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

8 of 24

  • कई घंटे के उपचार के उपरांत उसके मुँह में एक बूँद पानी टपकाया जा सका। तीसरे दिन वह इतना अच्छा और आश्वस्त हो गया कि मेरी उँगली अपने दो नन्हे पंजों से पकड़कर, नीले काँच के मोतियों जैसी आँखों से इधर-उधर देखने लगा। तीन-चार मास में उसके स्निग्ध रोएँ, झब्बेदार पूँछ और चंचल चमकीली आँखें सबको विस्मित करने लगीं।

शब्दार्थ :

  • आश्वस्त - निशि्ंचत
  • स्निग्ध - चिकना
  • विस्मित - आश्चर्यचकित

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

9 of 24

  • हमने उसकी जातिवाचक संज्ञा को व्यक्तिवाचक का रूप दे दिया और इस प्रकार हम उसे गिल्लू कहकर बुलाने लगे। मैंने फूल रखने की एक हलकी डलिया में रफ़ई बिछाकर उसे तार से खिड़की पर लटका दिया। वही दो वर्ष गिल्लू का घर रहा। वह स्वयं हिलाकर अपने घर में झूलता और अपनी काँच के मनकों-सी आँखों से कमरे के भीतर और खिड़की से बाहर न जाने क्या देखता-समझता रहता था। परंतु उसकी समझदारी और कार्यकलाप पर सबको आश्चर्य होता था।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

10 of 24

  • जब मैं लिखने बैठती तब अपनी ओर मेरा ध्यान आकर्षित करने की उसे इतनी तीव्र इच्छा होती थी कि उसने एक अच्छा उपाय खोज निकाला। वह मेरे पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। उसका यह दौड़ने का क्रम तब तक चलता जब तक मैं उसे पकड़ने के लिए न उठती।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

11 of 24

  • कभी मैं गिल्लू को पकड़कर एक लंबे लिफ़ाफ़े में इस प्रकार रख देती कि उसके अगले दो पंजों और सिर के अतिरिक्त सारा लघुगात लिफ़ाफ़े के भीतर बंद रहता। इस अद्भुत स्थिति में कभी-कभी घंटों मेज पर दीवार के सहारे खड़ा रहकर वह अपनी चमकीली आँखों से मेरा कार्यकलाप देखा करता। भूख लगने पर चिक-चिक करके मानो वह मुझे सूचना देता और काजू या बिस्कुट मिल जाने पर उसी स्थिति में लिफ़ाफ़े से बाहर वाले पंजों से पकड़कर उसे कुतरता।

शब्दार्थ :

  • लघुगात - छोटा शरीर

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

12 of 24

  • फिर गिल्लू के जीवन का प्रथम बसंत आया। नीम-चमेली की गंध मेरे कमरे में हौले-हौले आने लगी। बाहर की गिलहरियाँ खिड़की की जाली के पास आकर चिक-चिक करके न जाने क्या कहने लगीं?

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

13 of 24

  • गिल्लू को जाली के पास बैठकर अपनेपन से बाहर झाँकते देखकर मुझे लगा कि इसे मुक्त करना आवश्यक है। मैंने कीलें निकालकर जाली का एक कोना खोल दिया और इस मार्ग से गिल्लू ने बाहर जाने पर सचमुच ही मुक्ति की साँस ली। इतने छोटे जीव को घर में पले कुत्ते, बिल्लियों से बचाना भी एक समस्या ही थी।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

14 of 24

  • आवश्यक कागज-पत्रें के कारण मेरे बाहर जाने पर कमरा बंद ही रहता है। मेरे कॉलेज से लौटने पर जैसे ही कमरा खोला गया और मैंने भीतर पैर रखा, वैसे ही गिल्लू अपने जाली के द्वार से भीतर आकर मेरे पैर से सिर और सिर से पैर तक दौड़ लगाने लगा। तब से यह नित्य का क्रम हो गया।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

15 of 24

  • मेरे कमरे से बाहर जाने पर गिल्लू भी खिड़की की खुली जाली की राह बाहर चला जाता और दिन भर गिलहरियों के झुंड का नेता बना हर डाल पर उछलता-कूदता रहता और ठीक चार बजे वह खिड़की से भीतर आकर अपने झूले में झूलने लगता।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

16 of 24

  • मुझे चौंकाने की इच्छा उसमें न जाने कब और कैसे उत्पन्न हो गई थी। कभी फूलदान के फूलों में छिप जाता, कभी परदे की चुन्नट में और कभी सोनजुही की पत्तियों में।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

17 of 24

  • मेरे पास बहुत से पशु-पक्षी हैं और उनका मुझसे लगाव भी कम नहीं है, परंतु उनमें से किसी को मेरे साथ मेरी थाली में खाने की हिम्मत हुई है, ऐसा मुझे स्मरण नहीं आता। गिल्लू इनमें अपवाद था । मैं जैसे ही खाने के कमरे में पहुँचती, वह खिड़की से निकलकर आँगन की दीवार, बरामदा पार करके मेज पर पहुँच जाता और मेरी थाली में बैठ जाना चाहता। बड़ी कठिनाई से मैंने उसे थाली के पास बैठना सिखाया जहाँ बैठकर वह मेरी थाली में से एक-एक चावल उठाकर बड़ी सफ़ाई से खाता रहता।

शब्दार्थ :

  • अपवाद- सामान्य नियम को बाधित या मर्यादित करने वाला

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

18 of 24

  • काजू उसका प्रिय खाद्य था और कई दिन काजू न मिलने पर वह अन्य खाने की चीजें या तो लेना बंद कर देता या झूले से नीचे फेंक देता था।

शब्दार्थ :

  • खाद्य - भोजन

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

19 of 24

  • उसी बीच मुझे मोटर दुर्घटना में आहत होकर कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा। उन दिनों जब मेरे कमरे का दरवाजा खोला जाता गिल्लू अपने झूले से उतरकर दौड़ता और फिर किसी दूसरे को देखकर उसी तेजी से अपने घोंसले में जा बैठता। सब उसे काजू दे आते, परंतु अस्पताल से लौटकर जब मैंने उसके झूले की सफ़ाई की तो उसमें काजू भरे मिले, जिनसे ज्ञात होता था कि वह उन दिनों अपना प्रिय खाद्य कितना कम खाता रहा

शब्दार्थ :

  • घोंसले – नीड़, रहने की जगह

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

20 of 24

  • मेरी अस्वस्थता में वह तकिए पर सिरहाने बैठकर अपने नन्हे-नन्हे पंजों से मेरे सिर और बालों को इतने हौले-हौले सहलाता रहता कि उसका हटना एक परिचारिका के हटने के समान लगता।

शब्दार्थ :

  • परिचारिका - सेविका

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

21 of 24

  • गरमियों में जब मैं दोपहर में काम करती रहती तो गिल्लू न बाहर जाता न अपने झूले में बैठता। उसने मेरे निकट रहने के साथ गरमी से बचने का एक सर्वथा नया उपाय खोज निकाला था। वह मेरे पास रखी सुराही पर लेट जाता और इस प्रकार समीप भी रहता और ठंडक में भी रहता।

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

22 of 24

  • गिलहरियों के जीवन की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होती, अतः गिल्लू की जीवन यात्र का अंत आ ही गया। दिन भर उसने न कुछ खाया न बाहर गया। रात में अंत की यातना में भी वह अपने झूले से उतरकर मेरे बिस्तर पर आया और ठंडे पंजों से मेरी वही उँगली पकड़कर हाथ से चिपक गया, जिसे उसने अपने बचपन की मरणासन्न स्थिति में पकड़ा था।पंजे इतने ठंडे हो रहे थे कि मैंने जागकर हीटर जलाया और उसे उष्णता देने का प्रयत्न किया। परंतु प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया।

शब्दार्थ :

  • मरणासन्न - जिसकी मृत्यु निकट हो, मृत्यु के समीप पहुँचा हुआ
  • उष्णता - गरमी

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

23 of 24

  • उसका झूला उतारकर रख दिया गया है और खिड़की की जाली बंद कर दी गई है, परंतु गिलहरियों की नयी पीढ़ी जाली के उस पार चिक-चिक करती ही रहती है और सोनजुही पर बसंत आता ही रहता है। सोनजुही की लता के नीचे गिल्लू को समाधि दी गई है-इसलिए भी कि उसे वह लता सबसे अधिक प्रिय थी-इसलिए भी कि उस लघुगात का, किसी वासंती दिन, जुही के पीताभ छोटे फूल में खिल जाने का विश्वास, मुझे संतोष देता है।

शब्दार्थ :

  • पीताभ - पीले रंग का

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

24 of 24

कक्षा -९ ,पाठ -१ : गिल्लू , संचयन भाग -१, हिन्दी - महादेवी वर्मा

धन्यवाद!

द्वारा:

मोहम्मद खाजा मोईनुद्दीन,

जवाहर नवोदया विद्यालय , पालेर , खम्मम -५०७१५७ .