गुरु तेग बहादुर जी का परिचय
पवन कुमारी
असिस्टेंट प्रोफेसर
स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग
हंसराज महिला महाविद्यालय
जालंधर
������
जन्म और बचपन�
विवाह और भक्ति�
�गुरु तेग बहादुर जी के व्यक्तित्व के गुण
साधो मन का मान त्यागउए।
* * *
जाग लेहु रे मना जाग लेहु
कहा गाफल सोइया
सुरा सो पहचानिए जो लरे दीन के हेत
पुरजा पुरजा कहिट मरे कबहूँ न छाड़े खेत
गुरु तेग बहादुर जी की विचारधारा
सगल जगतु है जैसे सुपना,
यह संसार सपना है। इसलिए इस नश्वर, क्षणभंगुर संसार का मोह त्यागकर प्रभु की शरण लेना ही उचित है।’
नानक हरि गुन गाइ ले छाड़ि सगल जंजाल’।
गुरु जी का कथन है कि चिंता उसकी करो, जो अनहोनी हो-‘चिंता ताकी कीजिये जो अनहोनी होय’। इस संसार में तो कुछ भी स्थिर नहीं है। गुरु तेग बहादुर के अनुसार,समरसता सहज जीवन जीने का सबसे सशक्त आधार है।
“
नह निंदिआ नहिं उसतति जाकै लोभ मोह अभिमाना। हरख सोग ते रहै निआरऊ नाहि मान अपमाना’।
गुरु जी का कहना है कि वैराग्यपूर्ण दृष्टि से संसार में रहते हुए सभी सकारात्मक - नकारात्मक भावों से निर्लिप्त होकर ही सुखी और सहज जीवन जिया जा सकता है।
‘तिलक जंझू राखा प्रभता का। कीनो बड़ो कलू महि साका।।’
“साधो राम सरनि बिसरामा ।
बेद पुरान पड़े को इह गुन सिमरे हरि को नामा ॥
वेद-पुराण आदि भी इसके साक्षी हैं कि एकमात्र रास्ता है प्राणी राम की शरण में जाकर विश्राम करे तथा राम नाम का सुमिरन करे.
“रे मन राम सिंओ कर प्रीति ।
सखनी गोविन्द गुण सुनो और गावहो रसना गीत।।”
मानव देह दुर्लभ है. अत: जिसने जन्म दिया है, जीवन दिया है, उससे प्रीति करना जरूरी है, उसके सुकार्यों के गीत गाये जायें
मन रे कउनु कुमति तै लीनी ॥
पर दारा निंदिआ रस रचिओ राम भगति नहि कीनी ॥
राम भक्ति नहीं करने पर मन पीछे पश्चाताप करता है. निंदा करने में ही सारा जीवन बीत गया. यह कुमति नहीं तो क्या है?
महिमा नाम कहा लउ बरनउ राम कहत बंधन तिह तूटा
राम की महिमा अवर्णनीय है. सही बात यह है कि 'राम' शब्द के सुमिरन मात्र से ही संसारिक बंधनों से छुटकारा मिल जाता है-
अजहू समझि कछु बिगरिओ नाहिनि भजि ले नामु मुरारि ॥
कहु नानक निज मतु साधन कउ भाखिओ तोहि पुकारि ॥
अभी भी कुछ बिगड़ा नहीं है. सवेरे का भूला हुआ आदमी अगर शाम को घर लौट जाता है, तो उसे भूला नहीं कहा जायेगा
साधो इहु जगु भरम भुलाना ।
राम नाम का सिमरनु छोडिआ माइआ हाथि बिकाना ॥
सचमुच में राम की महिमा को न जानना, माया के हाथ बिकना है
धन्यवाद