अपरा निर्माण
अपरा (Placenta ) - अपरा भ्रूण की गर्भाशय भित्ति से सम्बन्ध स्थापित करती है । भ्रूण और माता दोनों के ऊतक अपरा को बनाते हैं। इसके द्वारा भ्रूण में श्वसन,पोषण और उत्सर्जन क्रियाएँ होती हैं। शिशु के जन्म के उपरान्त अपरा गर्भाशय भित्ति से पृथक् हो जाती है और कलाओं के साथ गर्भाशय से बाहर कर दी जाती है। अपरा से जुड़ी भित्तिक पतनिका, सम्पुटी पतनिका, निरंकुर जरायु और उल्व जिन्हें कला कहते हैं, अपरा के साथ बाहर आ जाते हैं। अपराकला निकल जाने पर एक स्पंजी स्तर की पतली तह गर्भाशय के भीतर रह जाती है जो प्रसवोत्तर काल के प्रारम्भिक दिनों में निकल जाती है। पतनिका के सीमान्तक स्तर से गर्भाशय की श्लेष्मिक कला, ग्रन्थियाँ और उपकला पुनः उत्पन्न हो जाते हैं।
निष्कासित अपरा एक चक्रिकाभ पिण्ड (Discoid mass) होता है जिसका वजन 500 ग्राम और व्यास 15-20 से.मी. होता है। इसका भ्रूणाभिमुख पृष्ठ (Foetal surface) उल्व से आच्छादित रहता है। इसके पारदर्शी होने से जरायु (Chorion) की कर्बुरित (Mottled) आकृति दिखायी देती है। नाभि नाड़ी (Umbilical card) इस पृष्ठ के मध्य के समीप लगी रहती है। धमानियो की अपेक्षा इसमें सिराये गहराई में स्थित रहती हैं।
अपरा का बाह्य या मातृ पृष्ठ (Maternal surface) अनियमित होता है।
या खात द्वारा 15-20 क्षेत्रों में विभाजित रहता है। अपरा के निर्माण के पूर्व जरायुज अंकुर (Chorionic villi), अंकुरान्तरीय मध्य अवकाश (Cavernous intervilow), आधारी पतनिका (Decidua basalis) तथा रक्तवाहिनियों का निर्माण आवश्यक है। होती है। नाभि नाड़ी अपरा के मध्य बिन्दु पर संलग्न रहती है। अपरा के दो भाग होते जरायु के अवशिष्ट अंकुर जिनसे अपरा बनती है, वर्तुलाकार होने से अपरा भी वर्तुलाकार
हैं-
1.मातृज तथा 2. भ्रूणज। आधारी पतनिका वाला भाग मातृज तथा संकोरक जरायु (Chorion frondosum) का भाग जिसमें जरायुकला (Chorionic membrane) रहती है, भ्रूणज भाग कहलाता है। इन दोनों के बीच में अंकुरान्तरीय अवकाश होता है।
1. मातृज अपरा (Meternal surface of placenta ) - यह आधारी पतनिका (Decidua basalis) से बनता है। आधारी पतनिका में गर्भाशय की संहत एवं स्पंजी स्तर (Spongy layer) होता है जिसे आधार पत्रक कहते हैं। यह सूक्ष्मतया अनियमित होता है और विदार द्वारा 15-20 क्षेत्रों में विभक्त रहता है। ये क्षेत्र खण्डको (Lobules) एवं बीजपत्रों (Cotyledous) के आधार होते हैं।
2. भ्रूणज अपरा—इसके भी दो भाग होते हैं- 1. जरायु पत्रक (Chorionic plate) तथा 2. अन्तरांकुर अवकाश (Intervilous space) । (1) जरायु पत्रक का पृष्ठ उल्व (Amnion) की उपकला से ढका रहता है। इस स्तर के नीचे उल्व और जरायु के प्राथमिक मेजेन्काइम एक-दूसरे से मिल जाते हैं और नाभि वाहिकाओं की बड़ी शाखाओं को घेर लेते हैं। इस स्तर के पृष्ठ पर बीजपोषक कोश होते हैं। जरायुज अंकुर अपरा की एक प्रमुख रचना है जिसके द्वारा माता और गर्भ में परस्पर रक्त का आदान-प्रदान होता रहता है।
प्राथमिक अंकुर अत्यधिक घने तथा छोटे रक्तसंचित पुंज होते हैं और आधारी पतनिका से जुड़े रहते हैं। गर्भावस्था के अन्तिम दिनों में जरायुज अंकुर फैलकर लम्बे हो जाते हैं। सभी अंकुरों की शाखाएँ एक समान होती हैं। सौत्रिक तन्तुओं से निर्मित मूलशाखा के ऊपर बीज पोषक के 2 स्तर होते हैं—बाहर संकोषिक बीजपोषक(Syntrophoblast) और अन्दर साइटोबीजपोषक (Cytotrophoblast) का स्तर होता है। इनसे अपरा में अंकुरों से निर्मित अलग-अलग खण्ड बन जाते हैं। जिनसे अन्तरांकुर अवकाश (Intervilous space) बनते हैं। इन अवकाशों में मातृरक्त भरा रहता है।
2) अंकुरान्तरीय अवकाश (Intervilous space) - अपरा के भ्रूणज भाग से इन अवकाशों का विकास होता है। इसका कुछ भाग पतनिका के क्षरण से भी बनता है। इस प्रकार ऊपर की ओर जरायु (Chorion) और नीचे की ओर अपरा पत्रक (Basal plate) मिलकर एक बड़ा अवकाश या झील बनाते हैं। अपरा के द्वारा इस झील के उपखण्ड हो जाते हैं। अपरा के किनारे चारों ओर उप जरायु अवकाश का एक घेरा बनता है, जिसे सीमान्त विवर (Marginal sinus) कहते हैं। अंकुरान्तरीय अवकाश में रक्त की मात्रा अपरा में संचित रक्त का होता है, जो 175 सी. सी. होता है
अन्तरांकुर अवकाश की बहिः भित्ति को आधारी पट्ट (Basal plate) कहते हैं। स्पंजी स्तर के गम्भीर भाग, कुछ फाइब्रिन के समान वस्तु और कोशिक बीज पोषक (Cyrotrophoblast) की बनी होती है। इससे वह कुछ मातृज और कुछ भ्रूणज होती. है। पतनिका की धमनी शाखाएँ इस आधारी पट को बेधती हैं ओर मातृ रक्त से अन्तर्राकुर अवकाशों की पूर्ति करते हैं। अन्तरांकुर अवकाशों से रक्त को ले जाने वाली शिराएँ आधारी पट को बेधकर गर्भाशय शिराओं को जाने वाली शाखाओं में मिल जाती हैं।
अपरा की परिपक्वता - गर्भावस्था में अपरा की वृद्धि होती है और वह गर्भाशय का 30 प्रतिशत आन्तरिक क्षेत्र घेरे रहती है। जैसे-जैसे अंकुर लम्बे होते हैं, अपरा मोटी होती जाती है। इसी से प्रथम मास में अपरा गर्भ के भार से सत्रह गुना भारी रहती है,परन्तु जन्म के समय उसका भार गर्भ के भार का सातवाँ भाग रह जाता है जो 500 ग्राम होता है। नाभिनाड़ी भ्रूणज अपरा के मध्य में लगी रहती है। नाभिनाड़ी द्वारा आयी। हुई धमनियाँ और शिराएँ यहाँ से अपरा में फैल जाती हैं। अपरा का मातृज भाग असम होता है और इसमें 15-30 खण्ड होते हैं जिनमें अंकुरों के पुंज होते हैं।
अपरा नियमतः गर्भाशय की पार्श्व भित्ति पर उसकी तुम्बी (Fundus) के निकट लगी रहती है। अपरा के माता और भ्रूण प्रवाहों के बीच एक रोध (Barrier) उपस्थित रहता है जिससे मातृरक्त से ऑक्सीजन, पोषक द्रव्य और हार्मोन भ्रूण में आ जाते हैं और भ्रूण की उत्सर्जित वस्तुएँ माता में पहुँचती हैं। गर्भ के प्रारम्भिक काल में अपरा का क्षेत्र विस्तार और स्थूलता को प्राप्त करता है। गर्भ के उत्तरार्ध में अपरा का आकार बढ़कर उसका व्यास दुगना हो जाता है परन्तु उसकी स्थूलता नहीं बढ़ती ।
अपरा के कार्य- अपरा के निम्न कार्य होते हैं-
(1) पोषक (Nutrition) सभी पोषक तत्त्व माता से गर्भ में अपरा के माध्यम से आते हैं।
(2) श्वसन (Respiration) - माता के रक्त में घुली ऑक्सीजन भ्रूण में पहुंचती है और भ्रूण में उत्पन्न कार्बनडाइआक्साइड माता के रक्त में वापस आती है।
(3) मलविर्जन (Excretion) ~भ्रूण के मल अपरा द्वारा माता के रक्त में आते हैं।
(4) अवरोध (Barrier) - अपरा में अवरोधक क्षमता होती है जिससे माता के रक्त में विद्यमान कीटाणु एवं अन्य विषैले द्रव्य भ्रूण तक नहीं पहुँच पाते। (
5) स्राव (Secretion) – अपरा कुछ हार्मोन भी स्रवित करती है जिसमें ईस्ट्रोजन (Oestrogen), प्रोजेस्टीरान (Progesterone) और गोनाडोट्रोफिन (Gonadotrophin) प्रमुख हैं। इन हार्मोन के प्रभाव से गर्भाशय की वृद्धि होती है और माता के स्तनों की वृद्धि होकर माता पीनोन्नतपयोधरा होती है।
( 9 ) नाभिनाड़ी (Umbilical cord) — उल्व (Amnion) के शिर, पुच्छ एवं पार्श्विकपुटकों के मध्य जननस्तर से आच्छादित पृष्ठ, संयोजी वृन्त तथा विटेली (Vitelline)—ये अन्त्रवाहिनी (Blood vessals) के प्रदेश पर अभिसरित होते हैं और उनके एक-दूसरे से मिल जाने पर नाभिरज्जु (Umbilical cord) बन जाती है। नाभि नाड़ी में बाहर उल्व का आवरण होता है और भीतर विटेली आन्त्रवाहिनी होती है। इसके
भीतर निम्न रचना होती है—
1. पीतक वृन्त (Yolk stalk)
2. पीतक रक्तवाहिनियाँ (Vitelline blood vessels)
3. अपरापोषिका (Allantois)
4. नाभि रक्तवाहिनियाँ (Umblical blood vessels)
नाभि नाड़ी के सर्पिल मरोड़ (Spirally twisted) दोनों नाभिधमनियों की असमान वृद्धि से होती है। इसकी लम्बाई 50 से.मी. तथा इसका व्यास 2.5 से.मी. होता है। यह अपरा के मध्य में प्रविष्ट होती है और इसमें लगभग 40 घुमाव होते हैं। नाभिधमनियाँ परिवर्द्धित होने पर उनमें दृढ़ मांसपेशी कंचुक बन जाती हैं। सबसे बाहर के पेशी गुच्छक सर्पिल होते हैं और आपस में अन्तर्ग्रन्थित (Interlacing) रहते हैं।
Formation of placenta
Introduction
The placenta is a temporary organ that forms in your uterus during pregnancy. It attaches to your uterine wall and provides nutrients and oxygen to your baby through the umbilical cord Certain conditions of the placenta can cause pregnancy complications.
Placenta is a temporary organ formed during pregnancy. It forms an important circulatory link between the mother and fetus.
Note: Since the formation of placenta is related to the implantation
FORMATION OF PLACENTA
The placenta consists of two major portions:
• Maternal part of placenta, (derived from decidua),
and
• Fetal part of placenta (derived from chorion)
DECIDUA: ROLE IN FORMATION OF PLACENTA
Decidua refers to the functional layer of endometrium after implantation of the blastocyst stage of the fertilized ovum (gravid endometrium). The term decidua(meaning falling off) is used for this part of endometrium, as it separates from the remainder of uterus and falls away during child birth.
Decidual reaction refers to the changes in the endometrium which convert it into decidual cells. Due to effect of increasing progesterone levels in maternal blood, the
stromal cells of endometrium get converted into decidual cells by becoming enlarged, vacuolated and filled with glycogen and lipids. The stored glycogen and lipid are the source of nutrition for the embryo till placenta takes up this function.
Parts of decidua are named as below :
• Decidua basalis or decidual plate refers to the part where maternal part of placenta is to develop.
• Decidua capsularis is that part of the decidua which overlies the embryo and separates it from the uterine cavity.
Decidua parietalis refers to the part of the decidua lining the rest of uterine cavity.
Changes in the decidua basalis: In the region of decidua basalis the maternal blood vessels proliferate, grow, become congested with blood and dilate to form sinusoids.
CHORION: ROLE IN PLACENTA FORMATION
The fetal part of placenta is developed from the chorion, a membrane formed by fusion of trophoblast cells with underlying extraembryonic mesoderm
Formation of fetal part of placenta can be discussed
as below:
• Formation of chorion
•Formation of villi and intervillous spaces in thechorion.
•Formation of chorion frondosum
•Formation of chorion
Formation of intervillous spaces and stages of villi
As described in the pre-embryo stage of development the trophoblast differentiates into two layers
•Cytotrophoblast. It is the actively proliferating layer that lies on the inner or embryonic side.
•Syncytiotrophoblast. It is formed by cells that lie on the outerside, i.e. in relation to the decidua basalis. These cells loose their cell boundaries, and thus one continuous sheet of cytoplasm containing many nuclei is formed (hence the name syncytium).
•Steps involved in the formation of intervillous spaces and villi
Lacunar stage of development. The syncytio- trophoblast grows rapidly and intracytoplasmic vacuoles appear, fusion of which leads to formation of lacunae (small cavities) . The lacunae progressively increase in size and communicate with each other. The partitions of syncytium which separate the various lacunae are called trabeculae . The syncytium concurrently grows into the surrounding decidua (endometrium) and erodes the walls of the maternal sinusoids and thus the sinusoids and lacunar spaces become continuous. Thus the trabeculae formed of syncytiotrophoblast are surrounded by maternal blood filled lacunar space
Stage of primary villi. Subsequently the cells of cytotrophoblast proliferate locally and penetrate into the trabeculae formed by syncytiotrophoblast. Such cellular masses surrounded by layer of syncytium are called primary villi, and the surrounding lacunar spaces filled with maternal blood are now called intervillous spaces
3. Secondary villi are formed in the early third week. This occurs by penetration and growth of mesenchymal cells into the core of primary villi formed in 2nd week of development
Tertiary villi are formed by the end of third week.This occurs by differentiation of mesenchymal cells of core of secondary villi into capillaries and blood cells. These capillaries then fuse to form arterio- capillary networks and make contact with capillaries developing in the mesoderm of chorionic plate and in the connecting stalk These vessels in turn soon become connected with intraembryonic circulatory system. In this way the placenta is connected with the embryo and is ready to supply the embryo proper with essential nutrients and oxygen derived from the maternal blood.
Anchoring versus free villi. Concurrently, with the development of tertiary villi, the cytotrophoblast cells of these villi, proliferate and penetrate through the syncytiotrophoblast to form a cytotrophoblastic shell, which gradually surrounds the chorionic sac and attaches it firmly to the maternal endometrial tissue. Such villi which are attached on one side to the chorionic plate and on the other side to the maternal tissue (decidua basalis) are called anchoring or stem villi Certain villi which branch from the sides of anchoring villi and protrude into the intervillous space are called free or branch
or terminal villi. Thus the main exchange of nutrients and waste products between the maternal and embryo blood occurs through the walls of the branch
Formation of chorion frondosum
Initially the chorionic villi are formed as off shoots from the surface of trophoblast all around and grow into surrounding decidua ). As pregnancy advances the chorionic villi growing in the decidua basalis continue to grow and form the so called chorion frondosum (bushy chorion), which will ultimately form the fetal part of placenta. While the chorionic villi projecting in the decidua capsularis are transitory and degenerate, by the third month of gestation, this part of chorion becomes smooth and is called chorion laevae
FORMATION OF PLACENTAL SEPTA AND COTYLEDONS
Placental septa, the wedge shaped projections from decidua basalis, grow into the intervillous spaces. Cotyledons. The placental septa divide the fetal part of the placenta into irregular convex areas called cotyledons. Each cotyledon consists of two or more stem villi and their many branch villi. The cotyledons form the different compartments; however, there is free communication between the compartments because the septa do not reach the chorionic plate.The fully formed placenta has about 60 to 100 such cotyledons.
FULLY FORMED PLACENTA
A fully formed placenta is a disc-shaped structure, has a diameter of 15-20 cm and weighs about 500 gm.
• After birth of the baby, the placenta is shed off along with decidua.
•Maternal surface of placenta, formed by decidual plate, is rough and divided into various lobes (cotyledons) by the grooves (formed by the bases of placental septa) .
Reference