1 of 22

बच्चे के सीखने की उपलब्धि/ स्तर की जांच हम कैसे करते है ?

2 of 22

आकलन

  • पेपर पेंसिल टेस्ट
  • कक्षा कक्ष में की गई गतिविधि
  • अर्ध वार्षिक या वार्षिक परीक्षा
  • रचनात्मक आकलन formative assesment
  • योगात्मक आकलन summative assesment
  • बोर्ड की परीक्षा
  • बेस लाइन आकलन उपरोक्त सभी विद्यालय स्तरीय है

सीखें हुए का पता लगता है पर हमें यदि किसी तंत्र के बारे में कुछ पता करना हो तो हम large scale learner assesment करते है।

3 of 22

परीक्षा

परीक्षा एक व्यक्तिगत छात्र के ज्ञान या पाठ्यक्रम पर किसी विषय में दक्षता की औपचारिक परीक्षा है। परीक्षाओं के परिणाम व्यक्तिगत छात्रों पर लागू होते हैं, जिससे वे स्कूल के माध्यम से प्रगति कर सकते हैं या आगे की शिक्षा या रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।एक साथ लिया गया, परीक्षा परिणाम एक स्कूल वर्ष या सीखने के पाठ्यक्रम के अंत में छात्रों के प्रदर्शन का एक समग्र स्नैपशॉट प्रदान करते हैं। परीक्षा परिणाम छात्रों की उच्च या निम्न उपलब्धि के पीछे के कारणों का संकेत नहीं देते हैं।

4 of 22

आकलन सर्वेक्षण

आकलन सर्वेक्षण छात्रों के प्रतिनिधि नमूने में सीखने का एक उपाय प्रदान करते हैं। वे पाठ्यक्रम पर विभिन्न विषयों में छात्रों को उनकी क्षमता (जो छात्र जानते हैं और कर सकते हैं) द्वारा एक विशिष्ट ग्रेड स्तर पर वर्गीकरण की अनुमति देते हैं।राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वेक्षण पृष्ठभूमि कारकों (स्कूल, घर, शिक्षक) की एक श्रृंखला के आधार पर उपलब्धि का विश्लेषण करके शिक्षा प्रणाली को "स्वास्थ्य जांच" प्रदान करते हैं। वे संभावित रूप से नीति निर्माताओं शिक्षाविदों, पाठ्यक्रम निर्माताओं, पाठ्यपुस्तक लेखकों व शिक्षकों, को छात्र सीखने को बढ़ाने के लिए चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम बनाते हैं

5 of 22

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS)

  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आकलन की एक बड़े स्तर पर होने वाली कवायद है जिससे कि सम्पूर्ण देश के शैक्षिक स्तर का जायज़ा लिया जा सके।
  • NAS एक सर्वेक्षण है जिसमें प्रतिनिधि शिक्षार्थियों के सैंपल का चयन इस तरह किया गया जो समूह का उचित आकलन प्रस्तुत कर सके। NAS कोई परीक्षा नहीं है। ये शिक्षा व्यवस्था के स्वास्थ्य की जाँच है। NAS विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जाँचता।
  • सर्वेक्षण में सीखने की उपलब्धि के निर्धारक सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि,संदर्भ और संस्थागत कारक जैसे स्कूल, शिक्षक और सीखने का माहौल को भी शामिल किया जाता है

6 of 22

NAS का उद्देश्य क्या है?

NAS के परिणाम का राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और जिला स्तर पर शिक्षार्थियों के सीखने के प्रतिफलों को बेहतर करने हेतु नीति निर्माण, योजना निर्माण और सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं को डिजाइन करने में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

7 of 22

�राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि परीक्षण

  • आधिकारिक रूप से वर्ष 2001 से भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय स्वयं एक वृहद् स्तरीय सर्वेक्षण (NAS) का ख़ाका तैयार किया जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर NCERT द्वारा तय अधिगम संकेतों के आधार पर आयोजित किया जाता हैं।

8 of 22

NAS की ज़रूरत क्या है? -1

  • RtE 2009 लागू होने पर सरकार की ज़िम्मेदारी है कि 6 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को 8 साल तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाये। पिछले एक दशक से, जब से सर्व-शिक्षा अभियान की शुरुआत हुई, विद्यालयों की संख्या और विद्यालयों में शिक्षार्थियों के नामांकन में सार्थक बढ़ोतरी हुई है। इनमें से ज़्यादातर बच्चे पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी हैं और सामाजिक- आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके से आते हैं जो शिक्षा व्यवस्था के लिए एक चुनौती के रूप में है कि इन विविध आवश्यकताओं वाले समूह की अधिगम आवश्यकताओं को किस प्रकार पूरा किया जा सके। जहाँ अच्छा नामांकन और विविधतापूर्ण कक्षा समूह एक स्वस्थ समावेशी और सहभागितापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है, वहीं सभी बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह भी उतना ही आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक आधारभूत संकेतक यह समझना है कि बच्चों का अधिगम स्तर समय के साथ एक यथार्थपूर्ण रूप से बेहतर हो रहा हो।

9 of 22

NAS की ज़रूरत क्या है?- 2

  • बच्चों के अधिगम स्तर में इस बेहतरी का निरीक्षण करने और समय समय पर सम्पूर्ण सरकारी शिक्षा व्यवस्था की सेहत की समग्र जाँच करने के लिए NCERT वर्ष 2001 से कक्षा 3, 5 और 8 के लिए नियतकालिक राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आयोजित कर रहा है। NAS रिपोर्ट बच्चों की व्यक्तिगत या विद्यालयवार उपलब्धि की बजाय एक राष्ट्र स्तरीय और राज्य स्तरीय उपलब्धि का चित्रण प्रस्तुत करता है। शिक्षा व्यवस्था किस हद तक अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल हो पायी है और राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य-वार कहाँ कहाँ प्रयास किये जाने की आवश्यकता है इसे समझने का NAS एक जरिया है।
  • NAS का उद्देश्य ऐसा चित्रण प्राप्त करना है जो यह दर्शाए कि किसी विशेष कक्षा स्तर के लिए तय मापदंड (जो NCERT द्वारा लर्निंग आउटकम के तौर पर तैयार किये गए हैं) की तुलना में शिक्षार्थी क्या जानते हैं और क्या कर सकते हैं और इसके

10 of 22

NAS की ज़रूरत क्या है? -3

माध्यम से उन कमियों/ अधिगम अंतराल को पहचानना जहाँ सुधार की आवश्यकता है। इस सूचना का उपयोग उन नीतियों के निर्माण हेतु किया जाता है जिनके माध्यम से शिक्षा कार्यक्रमों में बच्चों के अधिगम स्तर सुधरने के कार्यक्रम बनाये जाते हैं।

  • NCERT द्वारा NAS के परिणामों को इस्तेमाल किये जाने सम्बन्धी निर्देश राज्यों को जारी किये जाते हैं जिस से राज्य अपने प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों में विभिन्न पाठ्यवस्तु से जुड़ी मिथ्या धारणाओं और अधिगम अंतराल को पहचानते हुए उनके कारणों की ठोस पड़ताल करते हुए अधिगम स्तर सुधरने के प्रयास कर सकें।

11 of 22

NAS आयोजित कैसे किया जाता है

राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी इसकी योजना बनाती है, इसके लिए आवश्यक टूल डिज़ाइन करती है। राज्य स्तर पर आरएससीईआरटी व समसा के दिशा निर्देशन में आयोजित किया जाता है।

12 of 22

NAS विभिन्न चरण

13 of 22

भारत में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

14 of 22

NAS के विश्लेषण व परिणामों का उपयोग फील्ड कैसे किया जा सकता है?

  • जो शिक्षा नीतियाँ चलाई जा रहीं हैं, उनके माध्यम से की जा रही पहल और चलाए जा रहे कार्यक्रम बच्चे के सीखने में कितनी प्रभावी हैं?
  • शिक्षार्थियों में प्रत्येक विषयवस्तु/ अवधारणा/ आकलन सूचक (अधिगम दक्षता) सीखने में आ रहे अंतराल और अवधारणात्मक कमियों को पहचानना।
  • शिक्षकों, शिक्षाविदों, पाठ्यक्रम निर्माताओं, पाठ्यपुस्तक लेखकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लागू करने में योगदान करने वाले अन्य भागीदारों को एक प्रतिपुष्टि उपलब्ध करवाना।
  • शिक्षक-प्रशिक्षण हेतु कार्य-योजना बनाने हेतु कार्य-बिन्दुओं को पहचानना।
  • शिक्षकों के लिए मार्गदर्शिका विकसित करने के लिए।
  • शिक्षार्थियों के सीखने और प्रायोगिक रूप से करने हेतु अतिरिक्त सामग्री के विकास हेतु।

15 of 22

16 of 22

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 17

केन्द्र सरकार द्वारा कक्षा 3, 5 और 8 में सीखने के स्तर की जांच के लिए 13 नवंबर 2017 को सभी राज्यों में सर्वे हुआ। इस सर्वे की निम्नलिखित विशेषताएं हैं -

    • नमूने के माप बहुत बड़ा है।
    • पहली बार कक्षा 3,5,8 कक्षाओं को सर्वे में एक साथ शामिल किया गया। इस से पहले एक ही कक्षा को शामिल किया जाता रहा है।
    • ये भारत का अब तक का विशालतम सर्वे रहा। इस सर्वे में 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के 701 जिलों से 1,10,000 स्कूल, 2,70,000 शिक्षक व 22,00,000 बच्चे शामिल हुए।
    • पहली बार जिलेवार रिपोर्ट बनायी गयीं और जिला स्तर पर वितरण भी किया गया।
    • जिले के स्तर पर आवश्यकता आधारित संबलन व्यवस्था विकसित करने में मददगार होगा।
    • बच्चों के अधिगम में सहयोगी बनेगा।
    • सर्वे के दूसरे चरण में 2018 में कक्षा 10 के लिए NAS किया गया इस सर्वे में प्राइवेट विद्यालय भी शामिल हुए।

17 of 22

जिलेवार रिपोर्ट कार्ड कक्षा- 3, 5, 8

इसे छ: भागों में समझा जा सकता है-

  1. संभागी/ क्षेत्र-विस्तार (Participation/coverage)
  2. रिपोर्ट के मुख्य बिंदु (Highlights of the Report)
  3. विद्यार्थियों की औसत उपलब्धि (Average performance of students )
  4. सीखने के प्रतिफल आधारित उपलब्धि (Performance on Learning outcomes)
  5. सही उत्तर देने वाले छात्रों की उपलब्धि की श्रेणियां (Range of performance of students who answered correctly)
  6. न्यून उपलब्धि वाले सीखने के प्रतिफल (Lowest performing learning outcomes)

18 of 22

19 of 22

20 of 22

न्यून उपलब्धि वाले सीखने के प्रतिफल गणित

क्षा III

    • सेंटीमीटर या मीटर जैसी मानक इकाइयों का उपयोग करके लंबाई और दूरी का मापन करना, अनुमान लगाना और इनके बीच रिश्ते को पहचानना (47.89)

कक्षा V

    • दैनिक जीवन स्थितियों में संख्याओं के संचालन को लागू करता है (47.23)

कक्षा VIII

    • घनाकार और बेलनाकार वस्तु की सतह का क्षेत्रफल और आयतन निकालना (32.28)
    • दैनिक जीवन की समस्याओं को हल करने में विभिन्न बीजीय पहचानों का उपयोग करना (42.72)
    • पैटर्न के माध्यम से तर्कसंगत संख्याओं के जोड़, घटाव, गुणा और भाग के गुणों का सामान्यीकरण कर पाना (47.85)
    • इकाई वर्ग ग्रिड / ग्राफ शीट का उपयोग करके बंद आकृतियों के अनुमानित क्षेत्र का पता लगा पाना (48.42)

21 of 22

न्यून उपलब्धि वाले सीखने के प्रतिफल कक्षा 8

सामाजिक विज्ञान

    • स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण और शहरी स्थानीय सरकारी निकायों के कामकाज का वर्णन करना (24.83)
    • औपनिवेशिक काल के दौरान पहले से मौजूद शहरी केंद्रों और हस्तशिल्प उद्योग की गिरावट और नए शहरी केंद्रों और भारत में उद्योगों के विकास का विश्लेषण करना (42.24)
    • दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में खेती और विकास के प्रकार के बीच अंतर्संबंध अंकित करना (47.75)

विज्ञान

प्रश्नों के उत्तर की तलाश के लिए सरल जाँच आयोजित करना (39.03)

22 of 22

क्या जानता है व क्या कर सकता है? हमें सीखने के प्रतिफलों के आधार पर पता चलता है