1.सबसे खतरनाक कौन सी चीज़ होती है ?�2.मेहनत का फल न मिलने पर आदमी क्या करता है ?�3. जुगनू कीट की क्या विशेषता होती है ?� �
पूर्वज्ञान परीक्षा
सबसे खतरनाक
कवि -पाश
मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्दारी-लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती
बैठे- बिठाए पकड़े जाना बुरा तो है
सहमी-सी चुप में जकड़े जाना बुरा तो है
पर सबसे खतरनाक नहीं होता
कपट के शोर में
सही होते हुए भी दब जाना बुरा तो है
किसी जुगनू की लौ में पढ़ना बुरा तो है
मुट्ठियाँ भींचकर बस वक्त निकाल लेना बुरा तो है
सबसे खतरनाक नहीं होता
सबसे खतरनाक होता है
मुर्दा शांति से भर जाना
न होना तड़प का सब सहन कर जाना
घर से निकलना काम पर
और काम से लौटकर घर आना
सबसे खतरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना
सबसे खतनाक वह घड़ी होती है
आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो
आपकी निगाह में रुकी होती है
सबसे खतरनाक वह आँख होती है
जो सब कुछ देखती हुई भी जमी बर्फ होती है
जिसकी नजर दुनिया को मोहब्बत से चूमना भूल जाती है
जो चीज़ से उठती अंधेपन की भाप ढुलक जाती है
जो रोज़मर्रा के क्रम को पीती हुई
एक लक्ष्यहीन दुहराव के उलटफेर में खो जाती है
सबसे खतनाक वह चाँद होता है
जो हर हत्याकांड के बाद
वीरान हुए आँगनों में चढ़ता है
पर आपकी आँखों को मिर्चों की तरह
नहीं गड़ता है
सबसे खतनाक वह गीत होता है
आपके कानों तक पहुचने के लिए
जो मरसिए पढ़ता है
आतंकित लोगों के दरवाज़ों पर
जो गुंडे की तरह अकड़ता है
सबसे खतरनाक वह रात होती है
जो जिन्दा रूह के आसमानों पर ढलती है
जिसमें सिर्फ़ उल्लू बोलते और हुआँ –हुआँ करते गीदड़
हमेशा के अँधेरे बंद दरवाज़े- चौगाठों पर चिपक जाते है
सबसे खतरनाक वह दिशा होती है
जिसमें आत्मा का सूरज डूब जाए
और उसकी मुर्दा धूप का कोई टुकड़ा
आपके जिस्म के पूरब में चुभ जाए
मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती
गद्दारी-लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती
गृहकार्य
1.कवि द्वारा उल्लिखित बातों के
अतिरिक्त समाज में अन्य किन बातों को आप खतरनाक मानते है ?
2.समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आप के क्या सुझाव है ?
प्रस्तुतकर्ता
श्री राजेश कुमार (पी.जी.टी हिंदी)
जवाहर नवोदय विद्यालय
पल्लू,हनुमानगढ़ (राज.)
धन्यवाद