कक्षा-7
बाल महाभारत कथा
सातवें से नौवें दिन के युद्ध की कथा
*सातवें दिन का युद्ध केवल एक स्थान पर नहीं लड़ा जा रहा था बल्कि अलग-अलग स्थानों(मोर्चों) पर, अलग-अलग वीरों के बीच लड़ा जा रहा था। कहीं अर्जुन के विरुद्ध स्वयं भीष्म लड़ रहे थे तो कहीं द्रोणाचार्य विराटराज के साथ युद्धरत थे। एक जगह पर शिखंडी और अश्वत्थामा के बीच लड़ाई हो रही थी तो दूसरी जगह धृष्टद्युम्न और �दुर्योधन एक-दुसरे से लड़ रहे थे।
*नकुल और सहदेव अपने मामा शल्य से लड़ रहे थे तो अवन्ती के दोनो राजा युधामन्यु से लड़ रहे थे। एक जगह पर भीमसेन अकेले दुर्योधन के चार भाइयों से मोर्चा ले रहे थे तो दुसरे मोर्चे पर घटोत्कच और भगदत्त में भयानक युद्ध हो रहा था। अलम्बुष, सात्यकि से लड़ रहे थे ।
युधिष्ठिर, श्रुतायू से लड़ रहे थे तो एक मोर्चे पर कृपाचार्य और चेकितान लड़ रहे थे।
*द्रोणाचार्य और विराटराज में घमासान युद्ध हुआ जिसमें विराट की हार हो गयी। विराट के दो पुत्र उत्तर एवं श्वेत प्रथम दिन की लड़ाई में मारे जा चुके थे और तीसरे पुत्र शंख सातवें दिन के युद्ध में मारे गए। इसी के साथ सूर्यास्त हुआ और युद्ध बंद हो गया।
*आठवें दिन के युद्ध की शुरुआत में ही भीम ने धृतराष्ट्र के आठ बेटों को मार डाला। इसी बीच अर्जुन का नागकन्या से पैदा हुआ लाड़ला बेटा इरावान मारा गया जिसे देखकर घटोत्कच ने इतनी जोर से गर्जना की, कि सारी सेना में भय व्याप्त हो गया।घटोत्कच भयानक रूप से कौरव सेना पर टूट पड़ा और तांडव मचाने लगा। हाहाकार सुनकर युधिष्ठिर ने भीमसेन को घटोत्कच की सहायता के लिए भेजा। भीम के पहुँचने पर युद्ध की भयानकता और भी बढ़ गयी।लेकिन जल्द ही सूर्यास्त हो गया और युद्ध समापन की घोषणा हो गयी।
*नौवें दिन के युद्ध में अभिमन्यु और अलम्बुष के बीच भयानक लड़ाई हुई। धनंजय(अर्जुन) पुत्र अभिमन्यु ने अपने पिता की ही भांति वीरता का परिचय दिया। इस दिन की लड़ाई में भीष्म पितामह ने पांडव सेना को बहुत क्षति पहुंचायी। यहाँ तक कि अर्जुन और कृष्ण भी बहुत परेशान हो गए। सूर्यास्त के समय युद्ध समापन की घोषणा कर दी गयी।
युद्ध भूमि में भीष्मपितामह
कठिन शब्दों का अर्थ :-
व्याप्त – फैला हुआ
विरुद्ध – विरोध में
थर्राना – भयभीत होना
गर्जना – दहाड़, तेज आवाज
प्रलय - विनाश
संग्राम – युद्ध
धनंजय – अर्जुन का एक नाम
गृह कार्य-
प्रश्न-1-द्रोणाचार्य कौन थे ?
प्रश्न-2-महाभारत के नौवें दिन के युद्ध का वर्णन कीजिए ?
---------------------------------------------------------------------------------------------------------
/kU;okn