1 of 18

नवोदय विद्यालय समिति

नोएडा-ई-सामग्री

कक्षा - दस

विषय: हिंदी 'ब' कोर्स

2 of 18

सूचना लेखन

प्रशिक्षित स्नातक हिंदी

श्रीश कुमार उपाध्याय

जवाहर नवोदय विद्यालय, कड़पा, आंध्र प्रदेश।

प्रस्तुतकर्ता

3 of 18

सूचना पट्ट

4 of 18

सूचना पट्ट

सूचना देखते हुए लोग

5 of 18

सूचना लेखन

  • 'सूचना'(Information) पद का अर्थ किसी को कोई जरूरी बात बताना, कहना, समाचार सुनाना, किसी को या आपको बताई गई बात आदि सब सूचना कहलाती है। 'सूचना' अंग्रेजी में ‘इनफार्मेशन' शब्द ‘फॉर्मेटिया’ अथवा ‘फोरम’ शब्द से बना है। ये दोनों ही शब्द वस्तु के आकार व् स्वरूप प्रदान करने के अभिप्राय को व्यक्त करते हैं।

6 of 18

सूचना की परिभाषा

  • 1-हाफमैन के अनुसार — सूचना वक्तव्यों, तथ्यों अथवा आकृतियों का संकलन होती है। 2-एन बैल्किन के अनुसार — सूचना उसे कहते हैं जिसमें आकार को परिवर्तित करने की क्षमता होती है। 3-जे बीकर के अनुसार - किसी विषय से सम्बंधित तथ्यों को सूचना कहते हैं।

7 of 18

  • मनुष्य संवेदनशील प्राणी है। वह तरह-तरह की जानकारियों से अवगत होना चाहता है और वह सूचनाओं का आदान -प्रदान करता है। इसी तरह सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी कुछ आवश्यक सूचनाएं लोगों तक चाहती हैं। सर्वजनहितार्थ अपने क्रियाकलाप की जानकारी प्रदान करती है। सूचना लेखन द्वारा जनता से सीधे संवाद स्थापित किया जाता है।

8 of 18

  • सभी सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में एक सूचनापट्ट अवश्य होता है, जहां समय-समय पर कार्यालयी जानकारी सार्वजनिक की जाती है, जिससे कार्यालय के कर्मचारी एवं जनता अपनी आवश्यकतानुसार सूचना ग्रहण करते हैं और सूचनानुसार व्यवहार करते हैं।

9 of 18

सूचना लेखन में ध्यान देने योग्य बातें --

  • 1-सूचना संक्षिप्त एवं स्पष्ट हो। 2-सूचना आसानी से समझ में आनी चाहिए। 3-सूचना सरल शब्दों में लिखी जानी चाहिए। 4-सूचना की भाषा प्रवाहपूर्ण एवं मर्यादित होनी चाहिए।

10 of 18

5- सूचना की लिखावट सुंदर एवं पठनीय हो। 6- सूचना देने वाले का नाम एवं पदनाम तथा स्थान विशेष की जानकारी होनी चाहिए। 7- सूचना देने वाले का हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाना चाहिए।

11 of 18

सूचना लेखन की विधि-

  • सूचना लेखन में सबसे ऊपर संस्था का नाम लिखा जाता है। इससे पता चलता है कि सूचना किस कार्यालय द्वारा दी जा रही है जैसे-

12 of 18

जवाहर नवोदय विद्यालय कड़पा, आंध्र प्रदेश।

खेल परिषद अगली पंक्ति में मोटे अक्षरों में लिखना चाहिए

सूचना

इसके बाद शीर्षक

और उसके नीचे अगले एक अनुच्छेद में इस तरह लिखनी चाहिए

13 of 18

विद्यालय के सभी छात्रों/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 20/07/2020, दिन सोमवार को प्रातः 8:00 बजे एक ट्रायल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न खेलों- हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी खो-खो, टेबल-टेनिस आदि की टीम बनाने हेतु संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो विद्यार्थी इसमें अपनी खेल दिखाना चाहते हैं, वे सदनाध्यक्ष के पास अपना नामांकन सुनिश्चित करें। अन्ना दुरै (खेल शिक्षक)

14 of 18

इस उदाहरण से स्पष्ट है-

  • 1- सूचना की भाषा सरल है। 2- इसे अन्य पुरुष में लिखा जाता है, जैसे- सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि 3-सूचना गागर में सागर भरने का काम करती है।

15 of 18

  • 4-शीर्षक संक्षिप्त, आकर्षक एवं सुंदर होना चाहिए। 5- अंत में बाएं कोने में सूचना लेखक का नाम, पदनाम हस्ताक्षर आदि दिया जाता है।

16 of 18

उदाहरण-1

17 of 18

उदाहरण-2

जल विभाग, कड़पा। सभी नगरवासियों को सूचित क्या जाता है कि कड़पा की सभी कालोनियों को पानी पहुँचाने वाली मुख्य पाइपलाइन पर कार्य चल रहा है, जिस कारण दिनांक 6 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगरवासियों से अनुरोध है कि इस प्रगति कार्य में सहयोग करें। जल विभाग कि ओर से नगरवासियों के लिए पानी कैंटर की व्यवस्था कि गई है। आप पानी के कैंटर फोन नम्बर – xxxx पर कॉल करके बुक करवा सकते हैं। सचिव जल विभाग। कड़पा आंध्र प्रदेश।         22/07/2020  

सूचना

18 of 18