आपके क्षेत्र को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह से टूट गई है, जिससे आवागमन में घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पी० डब्ल्यू डी० के मुख्य अभियंता को पत्र लिखिए।�
- प्रति,�मुख्य अभियंता�पी० डब्ल्यू. डी.�राजौरी गार्डन, दिल्ली।�विषय-टूटी सड़क की मरम्मत के संबंध में।�महोदय,�मैं आपका ध्यान अपने क्षेत्र हस्तसाल की टूटी सड़क की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। मुख्य सड़क से इस गाँव को जोड़ने वाली सड़क की पिछली बार मरम्मत तब की गई थी जब विधानसभा चुनाव निकट थे। उसके बाद से मरम्मत के अभाव में यह सड़क दयनीय दशा में पहुँच चुकी है। वर्षा ऋतु में इस पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे इस पर चलना और भी कठिन हो जाता है। जगह-जगह तारकोल उखड़ जाने से धूल ही धूल दिखती है और आते-जाते हुए हम धूल-धूसरित हो जाते हैं। सूर्यास्त के बाद तो इस पर चलना जोखिम उठाने जैसा होता है। इसके किनारे लगी लाइटें खराब हो चुकी हैं।
- ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गाँव के कई लोग इन गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं। अब तो हम लोगों को पैदल चलने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। आपसे विनम्र प्रार्थना है कि इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेकर हस्तक्षेप करें और संबधित कर्मचारियों को अविलंब कार्यवाही का आदेश देने की कृपा करें।�सधन्यवाद�भवदीय�मनोहर सिंह�(प्रधान)�दिनांक 26 सितंबर, 20xx