कक्षा दूसरी �विषय-हिंदी�उपविषय-जल चक्र
राहुल कुमार (प्राथमिक शिक्षक)
केंद्रीय विद्यालय मशरक
जल चक्र किसे कहते है
जल का एक स्थान से दूसरे स्थान पर
जा कर के पुनः वापिस उसी स्थान पर
आ जाना जल चक्र कहलाता है।
कहानी
समुन्द्र
नदियाँ
तालाब
पेड़
जल चक्र क्या है
जब सूर्य की किरणे किसी जल स्रोत पर पड़ती है ( वो समुद्र, नदी, नहर, झील, झरने कुछ भी हो ) ऐसे स्थानों पर जब सूर्य की किरणे सीधी पड़ती है तो वहाँ का जो पानी होता है वो भाप बनकर ऊपर उठने लगता है मतलब सूर्य की किरणों के द्वारा गर्मी की वजह से समुद्र का पानी ऊपर की ओर जाता है तो वह ठंडा होना शुरू हो जाता हैऔर बादल का रूप धारण कर लेता है |अंत में यह बादल वर्षा के रूप में फिर जमीन पर आ जाता है
जैसे – जब हम चाय बनाते है तो केतली के मुँह से भाप निकलती है अगर हम इस भाप के आगे से अपना हाथ लगा देते है तो वो भाप पानी की बूंदो या वाष्प में बदल जाती है ऐसा होने का कारण भाप और हमारे हाथ के तापमान का अलग-अलग होना है बिल्कुल ऐसा ही जल चक्र में भी होता है