हमारा उद्देशय....
भारत देश एक विविधताओं से भरा देश है और इस देश की विवधता में एकता ही देश की छवि है। दक्षिण एशिया में बसा सबसे बड़ा उपमहाद्वीप और चीन के बाद जनसँख्या में दूसरे स्थान पर स्थित भारत विभिन्न धर्मों का एक देश है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की युवा आबादी तक़रीबन 65 प्रतिशत है और यही दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। लेकिन मौजूदा हालात ने हमारे देश की अर्थ व्यवस्था को तार - तार कर दिया है वहीं दूसरी ओर बेरोज़गारी बड़ रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है। हमें यह संकल्प लेना है कि सामाजिक कार्यों से हम उन सभी लोगों की सहायता कर सके क्योंकि यह देश तरक्की की राह से डगमगा चूका है और हमें जरुरत है की भारत की तरक्की को फिर से पटरी पर ला कर हम पूंजीवादी ताक़तों का सामना करें । इसलिए देशप्रेम की भावना से युवाओं को एकजुट कर राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु यह संगठन बनाया जा रहा है।
संगठन के साथ जुड़ने के कुछ दिशा निर्देश:
भारत के संविधान में आस्था रखते हुए जो देश की एकता व अखंडता में विश्वास रखे,
सामाजिक, आर्थिक व राजनितिक न्याय में विश्वास रखे,
जो भारत के नवनिर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहे,
संगठन के साथ मिलकर एक सेवक की तरह देश की सेवा में योगदान देने के लिए तत्पर रहे,
भारत को स्वावलम्बी देश के रूप में देखने के लिए तन मन और धन से सहयोग देने के लिए तैयार रहे
वह इस संगठन के साथ जुड़ कर अपनी सेवा दे सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
राहुल नायडू : 6265086507