अभ्यास  पत्र

दसवीं कक्षा हिंदी (ख) बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण अभ्यास पत्र!
व्याकरण, लेखन कौशल, साहित्य बोध समेत सभी क्षेत्रों को मजबूत बनाएँ। मजेदार क्रियाकलापों और विस्तृत हल के साथ अपनी पकड़ बनाएँ। अब अभ्यास करें, परीक्षा में धूम मचाएँ!
Name *
Mobile Number *
1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए
वहाँ हम तीन मित्र ही थे। इस विधि में शांति मुख्य बात होती है। इसलिए वहाँ तीन से अधिक आदमियों को प्रवेश नहीं दिया जाता। प्याले में दो घूँट से अधिक चाय नहीं थी। हम ओठों से प्याला लगाकर एक-एक बूँद चाय पीते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चुसकियों का यह सिलसिला चलता रहा। पहले दस-पंद्रह मिनट तो मैं उलझन में पड़ा। फिर देखा दिमाग की रफ़्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ती जा रही है। थोड़ी देर में बिलकुल बंद भी हो गई। मुझे लगा, मानो अनंतकाल में मैं जी रहा हूँ। यहाँ तक कि सन्नाटा भी मुझे सुनाई देने लगा। अकसर हम या तो गुज़रे हुए दिनों की खट्टी-मीठी यादों में उलझे रहते हैं या भविष्य के रंगीन सपने देखते रहते हैं। हम या तो भूतकाल में रहते हैं या भविष्यकाल में। असल में दोनों काल मिथ्या हैं। एक चला गया है, दूसरा आया नहीं है। हमारे सामने जो वर्तमान क्षण है, वही सत्य है। उसी में जीना चाहिए।चाय पीते-पीते उस दिन मेरे दिमाग से भूत-भविष्य दोनों काल उड़ गए थे। केवल वर्तमान क्षण सामने था। और वह अनंतकाल जितना विस्तृत था। जीना किसे कहते हैं, उस दिन मालूम हुआ। झेन परंपरा की यह बड़ी देन मिली है जापानियों को!

(1) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन (A)- भूत और भविष्य दोनों काल मिथ्या होते हैं।  
कारण (R)- दोनों कालों को भुलाना बहुत आसान होता है। 
*
1 point
(2) पाठ व लेखक के नाम के लिए सबसे सही विकल्प है-
*
1 point
(3) विशेष टी सेरेमनी की विशेषता से जुड़े कथन/कथनों को पहचानकर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(i) वहाँ दो आदमियों से अधिक को प्रवेश नहीं दिया जाता।
(ii) वहाँ वह दो घूँट विशेष चाय लगभग ढाई घंटे में पी जाती है।
(iii) शांत वातावरण में व्यक्ति को सन्नाटा भी सुनाई देने लगता है।
(iv) वर्तमान को सत्य मानकर उसी में जीना जीवन जीने की आदर्श कला है।
*
(4) अक्सर लोग किनमें उलझे रहते हैं?
*
1 point
(5) गद्यांश पर आधारित कथन/कथनों को पहचानकर सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-
कथन
(i) वर्तमान अनंतकाल के समान है, जिसमें जीना एक कला है।
(ii) दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करना भी बहुत बड़ी कला है।
(iii) चानोयू तनावमुक्त कर मानसिक शांति देने वाली एक आदर्श टी सेरेमनी है।  
(iv) अतीत और भविष्य के बारे में सोचने से हम वर्तमान के तनाव से मुक्त हो जाते हैं।
*
2. इनमें से किस मुहावरे का अर्थ सख़्ती से पेश आना है-
*
1 point
3. निम्नलिखित सामासिक युग्मों पर विचार कीजिए : (1)
  समस्तपद                     समास
(1) द्वीपवासी            (i) द्वंद्व समास
(2) राधेश्याम           (ii) द्विगु समास
(3) चौराहा              (iii) तत्पुरुष समास
(4) यथासामर्थ्य       (iv) कर्मधारय समास
(5) महापर्व              (v) अव्ययीभाव समास

उपर्युक्त युग्मों में से सही सुमेलित विकल्प है-
*
1 point
Submit
Clear form
Never submit passwords through Google Forms.
This content is neither created nor endorsed by Google.