1. ऑनलाईन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी आदि संबंधी प्रमाण पत्र नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण-पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा साक्षात्कार पूर्व की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी के लिये संपूर्ण उत्तरदायित्व स्वयं अभ्यर्थी का होगा।
2. आवेदन भरने के पूर्व विज्ञप्ति में जारी किये गये भर्ती नियमों को ध्यान से पढ़े।
3. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन फॉर्म में समस्त प्रविष्टियाँ अंग्रेजी के अक्षरों में किया जाना अनिवार्य है।
4. अभ्यर्थी स्वयं/पिता/पति/के नाम के सामने श्री/श्रीमती/कु./सुश्री आदि न लगावें।
5. अभ्यर्थी किसी भी पद पर आवेदन के पूर्व अपनी पात्रता एवं आवेदित पद हेतु वांछित न्यूनतम अर्हता का परीक्षण स्वयं कर लेवें त्रुटिपूर्ण आवेदन, भ्रामक या गलत जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी को भर्ती के किसी भी चरण में अपात्र घोषित किया जा सकता है। केवल आवेदन कर देने मात्र से ही अभ्यर्थी का आवेदित पद पर चयन का अधिकार नहीं होगा।
6. अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अधिक सुविधा के लिये लैपटॉप/डेस्कटॉप में Google Chrome का उपयोग करें।
7. एक पद हेतु एक ही आवेदन करें |
8. विज्ञप्ति मे जारी विद्यालय वार रिक्त पदों के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा ।
9. आवेदन भरने की अंतिम तिथि 28/07/2025 है।