पांचना डैम के कमांड एरिया की नहरों में पानी छुड़वाने हेतु जनजागृति।
सर्व विदित है कि राजस्थान सरकार ने पाँचना डैम 125 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की लागत से कमांड एरिया के 47 गाँवों की लगभग 1.25 लाख की आबादी की लगभग 40 हजार बीघा कृषि भूमि की सिंचाई एवं क्षेत्र की समृद्धि हेतु बनवाया है। वर्ष 1990 -91 से 2005-06 के बीच, 13 वर्षों तक इस डैम से सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति की गई। परन्तु बिना ठोस कारणों के हर स्तर पर उदासीनता की वज़ह से वर्ष 2006 के पश्चात् 17 वर्षों से नहरों में पानी नहीं खोला जा रहा है जिससे किसानों को लगभग 100 करोड़ रूपये प्रति वर्ष सीधी हानि के साथ क्षेत्र व आसपास के कस्बों में रहने वाले सभी नागरिकों को अन्य कई अप्रत्यक्ष नुकसान हो रहे है। 17 वर्षों तक नहरों में पानी नहीं खोलने के कारण अब तक कमांड एरिया के किसानों को लगभग 1700 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इसी प्रकार 13 गाँवों की लगभग 8000 बीघा भूमि की सिंचाई हेतु बनाई जा रही 13.21 करोड़ रुपए की गुड़ला लिफ्ट परियोजना में वर्ष 2010-11 से बहुत ही धीमी गति से काम हो रहा है और इस प्रोजेक्ट के काम में लगभग 11 साल देरी होने से लगभग 160 करोड़ रुपए का वहां के किसान भाइयों को भी नुकसान हो चुका है। पाँचना डैम के कमांड एरिया की नहरों में पानी खुलवाने के अभियान हेतु पाँचना डैम कमांड एरिया विकास परिषद संस्था के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक संगठन बनाया जा रहा है। इस संगठन के बनने से आपसी विचार विमर्श एवं सूचनाएँ सुलभता से सम्प्रेषित हो सकेगी। सभी इच्छुक सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाई बहन कृपया पाँचना डैम कमांड एरिया विकास परिषद के अभियान का हिस्सा बने ताकि तय रणनीति के मुताबिक क्षेत्र के लोगों की पीड़ा व दुःख को समझाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक आवाज़ उठाई जा सके। यह गूगल फॉर्म पांचना डैम के कमांड एरिया की नहरों में पानी खुलवाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक मंच “पांचना डैम कमांड एरिया विकास परिषद” बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सभी इच्छुक व्यक्ति कृपया अपनी जानकारी इस फॉर्म में उपलब्ध करवाएं एवं ट्विटर अकाउंट बनाये। अधिक जानकारी व सुझावों के लिए श्री रघुवीर प्रसाद मीना, मो. 8209258619, ग्राम - पीलोदा से संपर्क कर सकते है।