6. हमसे सब कहते

शब्दार्थ

सूर्य – सूरज

ख़बरदार – सावधान

जलधार - खूब तेज बारिश

बस – जोर

चाँदनी – चाँद की किरणें

प्रश्नोत्तर

अम्मा, पापा, भैया, दीदी सभी बड़ों का बच्चों पर बस चलता है।

(क) तुम्हारा किस-किस पर बस चलता है?

उत्तर- हमारा बस केवल अपनी ही चीज़ों पर चलता है: जैसे– खिलौने, किताबें आदि जिनको तोड़ा-फाड़ा जा सकता है।

 (ख) तुम्हारे घर में तुम्हें कौन-कौन टोकता रहता है?

उत्तर- घर में सभी बड़े हमें टोकते हैं। बैठने, खेलने जाने-आने, गंदगी फैलाने आदि बातों पर हमें बार-बार टोकते हैं।

(ग) किन-किन बातों पर तुम्हें अक्सर टोका जाता है?

उत्तर - हमें निम्नलिखित बातों पर टोका जाता है- जिद्द करने पर, लड़ाई करने पर, चिल्लाने पर, खाना समय पर न खाने पर, गंदगी फैलाने पर, रोने इत्यादि पर।

खालीस्थान भरो

पाठशाला में और घर में तुम्हें क्या-क्या करने के लिए कहा जाता है और क्या-क्या करने के लिए मना किया जाता है। नीचे वाली तालिका में लिखो।

 

उत्तर -

करो

मत करो

अध्यापिका द्वारा दिया गया गृहकार्य करो।

गँदगी और कागज़ इधर-उधर मत फैलाओ।

घर साफ़ रखो।

दीवारों और टेबल पर मत लिखो।

मैदान व पार्क में जाकर खेलो।

पार्क में फूल मत तोड़ो।

स्कूल के नियमों का पालन करो

शोर मत मचाओ।

 

प्रश्नोत्तर -

1 * सूरज चाँद की रोशनी को भगा देता है।

* बादल सूरज की रोशनी को भगा देता है।

* बादल सूरज को छुपा लेता है।

* हवा बादल को भगा देती है।

 बताओ, कौन किससे ज़्यादा ताकतवर है?

उत्तर - सूरज, चाँद की रोशनी भगा देता है, इसलिए सूरज चाँद से अधिक ताकतवर है। बादल सूरज की रोशनी को भगा देता है, इसलिए बादल सूरज से अधिक ताकतवर है। हवा बादल को भगा देती है, इसलिए हवा इन सबसे अधिक ताकतवर है।

2: शालू को बहुत-सी चीज़ों के नाम आते हैं। उसने नामों को लिख-लिखकर पट्टी भर ली। वे नाम मैंने नीचे लिख दिए हैं।

शालू की सूची

शक्कर, कबड्डी, पपीता, मार-कुटाई, लोमड़ी, गुलाब, जामुन,

 शेर, ककड़ी, शतरंज, बल्ला, मगर, लड्डू, गाय, बेर, पेड़ा,

बकरी, गिल्ली, कबूतर, पतंग, मसाला, लट्टू, तोता, शहतूत, चटनी।

अब शालू यह सोच रही है कि किस नाम को किस खाने में लिखना है। क्या तुम उसकी मदद कर सकती हो?

उत्तर :

अक्षर

जानवर या पक्षी

खाने-पीने का सामान

खेल का नाम या सामान

बकरी, बतख

बेर, बेल, बर्फी

बल्ला, बॉल, बॉलीबाल

मगरमच्छ, मछली, मैना

मलाई, मसाला, मक्खन

मलयुद्ध, मलख़म

कबूतर

ककड़ी, करेला, किशमिश

कैरम, क्रिकेट

लोमड़ी

लड्डू

लट्टू

पांडा

पपीता, पेडा

पंतग

गाय

गुलाब जामुन

गिल्ली डंडा

शेर

शक्कर, शरीफा

शतरंज

 

 3: ऐसे ही खेल तुम और अक्षरों के साथ खेल सकते हो। अलग तरह के खाने भी बना सकते हो – जैसे ‘ट’ से शुरू होने वाली गोल या लाल चीज़।

अब हरेक खाने के नाम वर्णमाला के हिसाब से क्रम से लगाओ –

 उत्तर :

जानवर या पक्षी

कबूतर, गाय, तोता, पांडा, बकरी, मगर, लोमड़ी, शेर

खाने-पीने का सामान

ककड़ी, गुलाब-जामुन, चटनी, पपीता, पेडा, बेर, मसाला, लड्डू, शक्कर, शहतूत

खेल का नाम या सामान

कबड्डी, गिल्ली, पतंग, बल्ला, लटटू, शतरंज

  

4: ‘हमसे सब कहते’ कविता में जिन लोगों, चीज़ों और जगहों के नाम आए हैं, उन्हें नीचे दी गई तालिका में लिखो।

 उत्तर :

लोग

चीज़

जगह

भैया

खिलौने

यहाँ

अम्मा

अंदर

चाँद

घर-भर

पापा

बाहर

बादल

सूर्य

हवा

हम सबका

 

चित्र वर्णन -

कौआ और लोमड़ी।

उत्तर : 1. एक बार एक कौए को एक रोटी मिली।

2. लोमड़ी ने सोचा क्यों न मैं इस कौए को मूर्ख बनाकर रोटी ले लूँ।

3. लोमड़ी बोली – कौए भाई तुम इतना अच्छा गाते हो! मुझे भी एक गाना सुनाओ।

4. कौए ने जैसे ही गाने के लिए मुँह खोला, रोटी नीचे गिर गई।

5. लोमड़ी रोटी लेकर चली गई।